Logo
March 28 2024 06:47 PM

किसानों और घुमंतू चरवाहों के बीच झड़प के बाद हमलों में 13 की मौत

Posted at: Jun 4 , 2018 by Dilersamachar 9988

दिलेर समाचार, नई दिल्ली: मध्य नाइजीरिया में  ईसाई किसानों और घुमंतू चरवाहों के बीच झड़पों में फंसे के बेनुए प्रांत में दो अलग-अलग हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई.  क्वांदे स्थानीय सरकार परिषद के प्रमुख तेर्दो न्योर केंटी के अनुसार, रात को हुए पहले हमले में बंदूकधारी सीडोघ गांव में घुसे और उन्होंने महिलाओं तथा बच्चों समेत सात लोगों की हत्या कर दी.

उन्होंने एक महिला को भी बंधक बना लिया. ऐसा माना जा रहा है कि बंदूकधारी चारवाहे थे. सशस्त्र चरवाहे आधी रात को गांव में उस समय घुसे जब लोग सो रहे थे. उन्होंने कहा , ‘‘मुझे मालूम चला है कि उन्होंने चारों तरफ से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. सात लोग मारे गए, छह अन्य घायल हो गए जबकि चरवाहे कई मकानों और खेतों को आग लगाने के बाद एक महिला को अगवा करके ले गए.’’ 

ये भी पढ़े: प्रियंका चोपड़ा की स्माइल पर फिदा हुए उनके 'बॉयफ्रेंड', उम्र में हैं 10 साल छोटे

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED