Logo
April 25 2024 07:34 AM

गर्लफ्रेंड से शादी करने के बाद कहीं पछता तो नहीं रहे आप

Posted at: Apr 24 , 2018 by Dilersamachar 9717

दिलेर समाचार, प्‍यार एक ऐसा अहसास है जो पूरी जिंदगी को को खुशियों से भर देता है। पहले के ज़माने में माता-पिता अपने बच्‍चों के लिए जीवनसाथी चुना करते थे लेकिन आज का ज़माना अलग है।

अब हर किसी को अपने लिए अपना जीवनसाथी चुनने की आजादी है।

आजकल को रिलेशनशिप और गर्लफ्रेंड-ब्‍वॉयफ्रेंड का दौर है जिसमें हर कोई अपनी पसंद के पार्टनर को डेट करता है और अगर सब ठीक रहा तो इस रिश्‍ते को शादी में बदलने में भी देर नहीं लगती है।

गर्लफ्रेंड और पत्‍नी में बहुत फर्क होता है और दोनों की जिम्‍मेदारियां भी बहुत अलग होती हैं। अगर आपकी लव मैरिज हुई है तो आपको भी शादी के बाद अपनी जीवनसंगिनी के अंदर कुछ ऐसे बदलाव देखने को मिले होंगें जो आपने शादी से पहले नहीं सोचे थे। आपको भी लगा होगा कि जिसे आप डेट करते थे वो लड़की शादी के बाद बदल गई है।

दोस्‍तों, शादी एक ऐसा बंधन है जिसमें बदलाव आना लाजिमी है। लड़कियों में ही नहीं बल्कि लड़कों में भी कई तरह के बदलाव आते हैं। लेकिन अगर कोई गर्लफ्रेंड से पत्नी बन जाए तो उसमें क्‍या बदलाव आते हैं, यही आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

इस बात से तो सभी सहमत होंगें अरेंज मैरिज से ज्‍यादा जिम्‍मेदारी लड़कियों पर लव मैरिज में होती हैं क्‍योंकि अरेंज मैरिज में शादी की जिम्‍मेदारी मां-बाप की होती है लेकिन लव मैरिज में ये जिम्‍मेदारी लड़कियों पर ही आ जाती है। अब ये रिश्‍ता आगे बढ़े या फिर कुछ ही समय में कमज़ोर पड़ जाए, इसकी जिम्‍मेदारी लड़कियों पर ही होती है। कई बार कुछ अटपटा सा होने पर लड़कियां चि़ड़चिडी हो जाती हैं। आपको भी लगा होगा कि शादी के बाद आपकी गर्लफ्रेंड पहले से ज्‍यादा चिड़चिडी रहने लगी हैं।

गर्लफ्रेंड से पत्नी का ज्‍यादा केयरिंग होना

ring

अगर आपकी गर्लफ्रेंड का नेचर केयरिंग है तो आप इस बात को समझ लीजिए कि शादी के बाद वो आपका अब से भी ज्‍यादा ध्‍यान रखने वाली हैं। शादी से पहले दो लोग दूर रहते हैं लेकिन शादी के बाद साथ रहने पर लड़कियां अपने पति का खूब ध्‍यान रखती हैं।

गर्लफ्रेंड से पत्नी का खाना बनाना

 

सभी जानते हैं कि शादी के पहले और बाद में घर की जिम्‍मेदारियों में कितना फर्क होता है। जो लड़की शादी से पहले घर का कोई काम नहीं करती थी वो शादी के बाद घर की सारी जिम्‍मेदारियों को उठा लेती है। आपको भी अपनी गर्लफ्रेंड को देखकर कभी ये अहसास नहीं हुआ होगा कि वो शादी के बाद इतनी अच्‍छी तरह से आपके घर को संभाल लेंगीं।

ये भी पढ़े: अगले महीने आपको लगेगा बड़ा झटका, 90 रुपए हो सकते हैं पेट्रोल का दाम

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED