Logo
April 23 2024 11:53 PM

मॉब लिचिंग पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का अजीब बयान, जैसे-जैसे मोदी लोकप्रिय होते जाएंगे ऐसी घटनाएं बढ़ेंगी

Posted at: Jul 22 , 2018 by Dilersamachar 9809

दिलेर समाचार, नई दिल्ली: गो-तस्करी के शक में अलवर एक बार फिर शख्स की पीट-पीट कर की गई हत्या के मामले में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने अजीब बयान दिया है. उनका कहना है कि जैसे-जैसे मोदी की लोकप्रियता बढ़ती जायेगी, ऐसी घटनाएं और होंगी. मेघवाल ने कहा है कि वह इस घटना की निंदा करते हैं लेकिन यह सिर्फ अकेली घटना नहीं है. हमें इसके इतिहास में जाना होगा. यह क्यों हो रहा है? कौन इसे रोकेगा? 1984 का सिख दंगा इतिहास की सबसे बड़ी 'मॉब लिंचिग' थी. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे मोदी जी लोकप्रिय होते जायेंगे ऐसी घटनाएं बढ़ेंगी.  उन्होंने शक जताते हुये कहा कि बिहार में चुनाव के समय 'पुरस्कार वापसी', यूपी चुनाव में 'मॉब लिचिंग' और 2019 में कुछ और होगा. केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि मोदी जी की ओर से शुरू की गई योजनाओं का असर दिख रहा है और यही इसका रिएक्शन है.  वहीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

गौरतलब है कि अलवर जिले के रामगढ़ में गो-तस्करी के शक में व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. मृतक का नाम अकबर था.  अकबर और असलम गाय लेकर जा रहे थे, तभी भीड़ ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें अकबर की मौत हो गई. यह घटना शुक्रवार रात की है और इस मामले की जांच की जा रही है

ये भी पढ़े: अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की BMW ने तीन कारों को मारी टक्कर, पुलिस हिरासत में लिए गए

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED