Logo
April 19 2024 04:09 AM

आज लगेगी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्तियों की बोली

Posted at: Nov 14 , 2017 by Dilersamachar 10346

दिलेर समाचार, मुंबई। भारत के मोस्ट वॉन्टेड अडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्रहिम की संपत्तियां आज नीलाम होंगी। इनमें दाऊद की होटल रौनक अफरोज के अलावा शबनम गेस्ट हाउस और डाम्बरवाला बिल्डिंग शामिल है। यह निलामी चर्चगेट इलाके में मौजूद इंडियन मर्चेंट चैंबर में होगी। इस नीलामी पर सबकी नजरें टिकीं हुई हैं।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब भारत के इस मोस्ट वॉन्टेड डॉन की संपत्तियों को बेचने की कोशिश की गई हो लेकिन अब तक इसका कोई खरीदार ही नहीं मिला। वैसे इस बार इस नीलामी के लिए एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने आवेदन दिए हैं।

नीलामी सुबह 10 बजे से शुरू होगी। बता दें कि मुंबई हमलों की जांच के दौरान सीबीआई ने दाऊद की 10 संपत्तियां जब्त की थीं और जिनकी नीलामी होने जा रही है यहा उन्हीं जब्त संपत्तियों में से तीन हैं।

ये भी पढ़े: राहुल गांधी ने लगाए भाजपा पर बेहद गंभीर आरोप

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED