Logo
April 25 2024 09:29 AM

रूस को बड़ा झटका: आईएसएस जा रहा सोयूज रॉकेट नाकाम, आपात स्थिति में उतारा गया

Posted at: Oct 12 , 2018 by Dilersamachar 9676

दिलेर समाचार, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) जा रहे एक सोयूज रॉकेट, जिसमें दो सदस्य सवार थे, को उस वक्त आपात स्थिति में उतरना पड़ा जब गुरूवार को रवाना होने के कुछ ही देर बाद वह नाकाम हो गया। पहले से ही संकट से जूझ रहे रूस के अंतरिक्ष उद्योग के लिए यह एक बड़ा झटका है। ।

अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी ओवचीनिन को कजाकिस्तान में रॉकेट से सुरक्षित निकाला गया। उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ। रूसी जांच अधिकारियों ने कहा कि वे इस घटना की जांच शुरू कर रहे हैं। देश के सोवियत बाद के इतिहास में ऐसी मानवयुक्त उड़ान में इस तरह की यह पहली घटना है। ।

 

हाल के वर्षों में रूसी अंतरिक्ष उद्योग को कई समस्याओं से जूझना पड़ा है। उसे कई उपग्रहों और अन्य अंतरिक्ष यानों का नुकसान उठाना पड़ा है।

ये भी पढ़े: रिलायंस के साथ संयुक्त उपक्रम 10 फीसदी ऑफसेट निवेश का प्रतिनिधित्व करता है: ट्रेपियर

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED