Logo
April 20 2024 02:55 PM

भाजपा विधायक ने विधानसभा भवन को कहा अपशकुनी

Posted at: Feb 22 , 2018 by Dilersamachar 9886

दिलेर समाचार, जयपुर। राजस्थान में भाजपा के दो मौजूदा विधायकों के असामायिक निधन के बाद भाजपा के एक विधायक का कहना है कि यह भवन श्मशान की भूमि पर बना है, इसलिए अपशकुनी है और यहां कोई अनुष्ठान जरूर कराना चाहिए।

विधानसभा के दो सदस्यों पहले मांडलगढ़ से विधायक कीर्ति कुमारी और अब नाथद्वारा से विधायक कल्याण सिंह के असामायिक निधन के बाद नागौर से आने वाले भाजपा विधायक हबीबुर रहमान ने इस मामले में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से भी बात की है।

हबीबुर रहमान ने राजे से कहा कि जिस जगह यह विधानसभा भवन बना है वो ठीक नहीं है जिसके कारण सदन में कभी 200 विधायक एक साथ नहीं बैठ पाए। इस जगह पहले श्मशान और क्रबिस्तान हुआ करता था और यहां कई लोगों को दफनाया और जलाया गया। ऐसे में इस स्थान की शांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान कराया जाना चाहिए।

ये भी पढ़े: EPF का खेल : सरप्लस पॉजिटिव में लेकिन फिर भी ब्याज दर में कटौती, आखिर क्यों?

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED