Logo
April 19 2024 08:25 AM

BJP मंत्री कुसुम महदेले ने कहा, मोदी सरकार की रेल घटिया, सड़कें हैं खराब

Posted at: Sep 5 , 2017 by Dilersamachar 9798

दिलेर समाचार,मध्यप्रदेश की लोक सवास्थ्य मंत्री कुसुम महदेले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर धारदार हमला किया है। और इसी के साथ साथ उन्होंने सुरेश प्रभु और नितिन गड़करी को भी कटघरे में खड़ा कर रेल और सडको की दुर्गति पर चिंता विमर्श की |

विपक्ष तो विपक्ष अब भाजपा के अपने घर से विरोध के सुर सुनाई दे रहे है, नरेन्द्र मोदी पर रेल और सड़क की ख़राब व्यवस्था के चलते मध्यप्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री कुसुम महदेले ने निशाना साधा है | आपको बता दे ये वही मंत्री है जिनपर शिवराज सिंह चौहान भी सवाल नही उठाते |

हाल ही में कुसुम महदेले रेल से सफ़र कर रही थी जिस दौरान उन्होंने रेल में ख़राब सेवाओ पर गौर किया | सफ़र के दौरान जो तकिये और कम्बल बाटे जा रहे थे, उनके मुताबिक वो बदबू मार रहे थे | इतना ही नहीं कुसुम ने बाकायदा ट्वीट कर मोदी मंत्रियो का इन पर ध्यान आकर्षित किया |

इससे पहले मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के ही विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी मध्यप्रदेश की सडको को खराब बताया था और ये भी कहा था की ये सड़के इसलिए ख़राब छोड़ी गयी ताकि लोग हमेशा कांग्रेस को कोसते रहे |

इस पर कुसुम महदेले ने जवाब देते हुए कहा कि सतना के आसपास के हाईवे की हालत बहुत खराब है। सड़कें चलने लायक नहीं हैं। उन्होंने हाइवे के नाम भी गिना दिए। महदेले ने कहा कि सतना से पन्ना, पन्ना से छतरपुर, रीवा से सतना हाईवे और खजुराहो से लवकुशनगर की सड़क की हालत बहुत खराब है।

ये भी पढ़े: मात्र 14,999 में आपका हो सकता है विंडोज 10 पर चलने वाला ये शानदार लैपटॉप

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED