Logo
April 26 2024 02:21 AM

काफिले के साथ बिना टोल टैक्स दिए निकले भाजपा के यूपी अध्यक्ष

Posted at: Sep 17 , 2017 by Dilersamachar 9736

दिलरे समाचार, उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष और चंदौली से सांसद महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा है कि वे सासंद हैं इसलिए टोल फ्री हैं। उन्होंने ये बात टोल ऑपरेटर द्वारा, आप टोल क्यों नहीं देंगे, पूछे जाने पर कही। दरअसल सूबे के अध्यक्ष इन दिनों आगरा दौरे पर हैं। जब उनका काफिले टोल रोड की तरफ पहुंचा तब किसी भी गाड़ी ने टोल टैक्स नहीं दिया। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार जब उनसे पूछा कि आपने टोल टैक्स क्यों नहीं दिया? जवाब में महेंद्र नाथ पांडेय नेता ने कहा, ‘आपके पास कोई और सवाल है, मैं सांसद हूं, और मैं टोल फ्री हूं।’ इससे पहले शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय आगरा पहुंचे तो उनके स्वागत में कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं आगरा पहुंचने से पहले प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद महेंद्र नाथ पांडेय पहली बार आगरा पहुंचे, जिनका कार्यकर्ताओं ने बैंड-बाजे के साथ स्वागत किया।

ये भी पढ़े: अपनी इन हरकतों के कारण चप्पलों से पीटी ये अमीषा पटेल

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED