Logo
April 20 2024 02:14 PM

बॉलीवुड स्टार्स भी इस उत्सव को धूम-धाम से मना रहे हैं।

Posted at: Sep 1 , 2017 by Dilersamachar 9656

 दिलेर समाचार, चारों तरफ गणपति उत्सव की धूम है। बॉलीवुड स्टार्स भी इस उत्सव को धूम-धाम से मना रहे हैं। सलमान खान, ऋतेश देशमुख, संजय दत्त जैसे बड़े स्टार्स के हर साल घर पर गणपति की स्‍थापना होती है। सलमान के गणपति के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा।  लेकिन इस बार शाहरुख खान ने भी अपने घर मन्नत में गणेश स्‍थापित किए। जी हां, कल गणेश चतुर्थी का सातवां दिन था।शाहरुख अपने पूरे परिवार के साथ जब गणेश विसर्जन के लिए निकले तो फैंस की भीड़ उनके साथ हो ली। शाहरुख खान के परिवार की मूर्ति विसर्जन के दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।ये तस्वीरें शाहरुख खान के फैन क्लब ने ट्विटर पर शेयर की हैं। विसर्जन के दौरान शाहरुख के साथ गौरी, सुहाना और अबराम नजर आए। आर्यन इस विसर्जन से गायब थे। शाहरुख के एक हाथ में अबराम थे तो दूसरे में गणेश।शाहरुख ने दोनों को ही अपनी बाहों में संभाल रखा था। बता दें कि शाहरुख ने आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इसमें वो एक बौने नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान खान का भी कैमियो रोल होगा।

ये भी पढ़े: नहीं होगा फिल्म 'अक्सर 2' सोफिया हयात का आइटम नंबर

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED