Logo
March 28 2024 07:43 PM

दिल्ली के सीएम पर हुआ मिर्च से हमला, गिरफ्तार हुआ आरोपी

Posted at: Nov 20 , 2018 by Dilersamachar 9932

दिलेर समाचार, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक शख्स ने मिर्ची फेंकी है। यह घटना सचिवालय में ही हुई है। घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार नारायणा दिल्ली के रहने वाले अनिल शर्मा ने केजरीवाल के ऊपर मिर्ची पाउडर से अटैक किया। आरोपी सचिवालय में तीसरे फ्लोर पर स्थित केजरीवाल के ऑफिस में घुसने का प्रयास कर रहा था।

हमले के बाद फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। हमलावर को इस वक्त IP स्टेट थाने ले जाया गया है।

हमले के बाद इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है और आप नेता अलका लांबा ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार की पुलिस इस तरह के हमलों को रोकने में नाकाम रही है।

ये भी पढ़े: Uttarakhand body election : 21 पंचायतों में भाजपा जीती

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED