Logo
March 28 2024 05:26 PM

छत्तीसगढ़ : पुलिस बल ने अलग-अलग स्थानों से पकड़े नौ नक्सली

Posted at: Feb 24 , 2018 by Dilersamachar 9765

दिलेर समाचार, रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को जिले के चिंतागुफा, कुकानार और दोरनापाल थाना क्षेत्रों से तीन-तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शुक्रवार को सीआरपीएफ, जिला बल और डीआरजी के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था। बाद में पुलिस ने तीनों थाना क्षेत्र में नौ नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में ग्राम कमेटी सदस्य, जनमिलिशिया सदस्य तथा दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन के सदस्य शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर गोलीबारी, बारूदी सुरंग बिछाने तथा हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोप दर्ज है।

ये भी पढ़े: केजरीवाल को दिया अनिल बैजल ने आश्वासन कहा- कामकाज सुनिश्चित करने के लिए उठाए जाएंगे सभी कदम

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED