Logo
April 20 2024 07:13 AM

अगले हफ्ते राजस्थान दौरे पर रहेंगे मुख्य चुनाव आयुक्त...

Posted at: Sep 16 , 2018 by Dilersamachar 10010

दिलेर समाचार, आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओमप्रकाश रावत की अगुवाई में निर्वाचन आयोग का एक शीर्ष दल अगले हफ्ते यहां आएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान राज्य में विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। रावत के साथ साथ चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा और अशोक लवासा भी 17-18 सितंबर को राज्य के दौरे पर रहेंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्य आयुक्त व आयुक्त यहां प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए प्रदेश भर के संभागीय आयुक्तों, महानिरीक्षकों, पुलिस आयुक्तों व जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। आयोग राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी रूबरू होगा। राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

ये भी पढ़े: 'भजन सम्राट' अनूप जलोटा ने किया 37 साल छोटी शिष्या से प्यार का खुलासा, Twitter पर ऐसे उड़ी खिल्ली...

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED