Logo
April 25 2024 05:07 AM

स्वाभिमान रैली को सफल बनाने का निर्णय

Posted at: Feb 24 , 2018 by Dilersamachar 9835

दिलेर समाचार, मूर। नगर के पार्टी कार्यालय में शनिवार को ¨हदुस्तानी आवाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष साधना देवी व संचालन मनोज कुमार मंटू ने किया। बैठक में होली मिलन समारोह मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में 30 मार्च को होने वाली स्वाभिमान रैली की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक में बताया कि भभुआ के नगर पालिका मैदान में 30 मार्च को स्वाभिमान रैली का आयोजन किया गया है। जिसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव में जा कर जन संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे जीतन राम मांझी के कार्यकाल में किए गए कार्य को लोगों को बताएं। इसके अलावा आठ अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में आयोजित रैली को सफल बनाने के लिए भी चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं को दोनों रैलियों के लिए कई टास्क दिए गए। इस मौके पर उमेश कुमार, सत्येंद्र यादव, सदानंद, बबलू चौबे, रमेंद्र कुमार, विजय, शिव दुलार, संगीता कुमारी, अजीत राम, राजा सेवरी, रियाज टुन्नू, मिठाई साहू, गीता देवी, रिव ¨सह पटेल, दीनानाथ राम, सन्नी रजक, पप्पू यादव, अंकित तिवारी, विनोद मांझी, राधिका देवी, अफसर खां, मंगल, दारा ¨सह, चंद्रवंशी, चंद्रशेखर राम, परमानंद केशरी, विजय नारायण सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये भी पढ़े: संत निरंकारी मंडल समाना ने अस्पताल में सफाई अभियान चलाया

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED