Logo
April 17 2024 04:13 AM

पेट के कीड़ों की दवा ने की बच्चों की हालत खराब, दवा खिलाए जाने के बाद 40 बच्चे बीमार

Posted at: Feb 12 , 2018 by Dilersamachar 9868

दिलेर समाचार, पलवल। कीड़े मारने वाली दवा ऐल्बेंडाजोल खाने की वजह से शनिवार को गोलाया प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल के 40 बच्चों की तबीयत खराब हो गई। स्टूडेंट्स को चक्कर आने के साथ उल्टियां होने लगीं। इसके बाद उन्हें पास के निजी अस्पताल के डॉक्टर को बुलाकर दिखाया गया। हालत ज्यादा खराब होने की वजह से बच्चों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएमओ डॉ. बीर सिंह सहरावत और पीएमओ डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में बच्चों का इलाज हुआ और करीब 2 घंटे बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया।


स्कूल संचालक युधवीर सिंह गोलाया ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे स्टूडेंट्स को ऐल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। गोली खाने के कुछ देर बाद ही बच्चों की तबीयत खराब होने लगी। स्कूल के नजदीक निजी नर्सिंग होम के डॉक्टर आरपी गुप्ता को बुलाकर बच्चों की जांच कराई गई। जांच के बाद डॉ. आरपी गुप्ता ने बताया कि गोली खाने की वजह से बच्चों की तबीयत बिगड़ी है। 

हालात ज्यादा खराब होने पर स्कूल की कक्षा 5वीं की विधार्थी तन्नू, अदिति, कीर्ति, तन्वी, वंशिका, प्राची, हर्षित, शुभम, रौनक, जय सिंह, चारूल, इसानवी, दिव्या, तन्मय, लोकेश, नवम, रोहित, युक्ति, कुश आदि को सिविल अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने जांच कर स्टूडेंट को दवाई दी और ठंडा पानी पिलाया। करीब दो घंटे बाद सभी की तबीयत में सुधार होना शुरू हुआ। सीएमओ सहरावत ने बताया कि सभी स्टूडेंट ठीक हैं। खाली पेट दवा खिलाने से कारण तबीयत खराब हुई। सभी को हिदायत दी गई है कि बच्चों को खाली पेट दवा न खिलाई जाए। 

ये भी पढ़े: अपने माता पिता की तलाश में है ये अनाथालय से गोद ली ये लड़की

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED