Logo
April 24 2024 07:19 AM

बरकरार है दिव्या का जलवा , एशियान गेम्स में बनाई जगह

Posted at: Jun 11 , 2018 by Dilersamachar 10658
दिलेर समाचार,  अपने जलवे को बरकरार रखते हुए भारत की महिला पहलवान और गुरू प्रेमनाथ अखाड़े से कुश्ती के गुण सिखने वाली दिव्या सेन ने एक बार फिर धोबी पछाड़ लगाते हुए एशियान खेलों में अपनी जगह पक्की कर ली है। लखनऊ में हुए एशियान गेम्स के चल रहे ट्रायल में गुरु प्रेमनाथ अखाड़े की दिव्या काकरान ने 68 किलो भारवर्ग में अपने गुरु जी के नाम के वर्चस्व को कायम रखते हुए अपना सिलेक्शन पक्का कर लिया है।
बता दें की दिव्या काकरान ने राष्ट्रमंडल खेलों(2018) में देश के नाम कांस्य पदक किया था।
दिव्या ने चयन होने के बाद कहा की मेरे गुरु जी स्व.श्री प्रेमनाथ जी हमेशा मेरे साथ रहते है, उनकी प्रेरणादायक बाते हमेशा मेरे में उत्साह रखती है, और मेरे कोच विक्रम कुमार जी रात दिन की मेहनत का फल है कि मैं भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हूँ एशिया गेम्स में इसके साथ मेरे साथ संगीत पहलवान, कमल सोनकर जी, दिवाकर राठौर जी की मेहनत का नतीजा है ये उपलब्धि, गुरु प्रेमनाथ अखाड़े के मान सम्मान के लिए सबने इतनी कड़ी मेहनत करी है 
अभी और भी मेरे लक्ष्य है, फ़िलहाल भारत और मेरे गुरु जी को एशियान गेम्स में पदक देना ही मेरा लक्ष्य है।

ये भी पढ़े: अखिलेश यादव ने कहा- बीजेपी की हार के लिए 'बलिदान' भी मंजूर

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED