Logo
March 29 2024 12:20 AM

गुलाबी ड्रेस पहन मैदान में उतरी कांग्रेस की 'प्रियंका सेना'

Posted at: Feb 11 , 2019 by Dilersamachar 9849

दिलेर समाचार, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections)के लिए प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra)सोमवार से उत्तर प्रदेश में अपना कैम्पेन शुरू करने जा रही है. इसके साथ ही कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं का एक समूह गुलाबी ड्रेस पहनकर प्रियंका के साथ काम करने के लिए उतरा है. उस ड्रेस पर प्रियंका गांधी की तस्वीर और एक मैसेज भी छपा हुआ है. वह खुद को 'प्रियंका सेना' कहकर पुकारते हैं. प्रियंका सेना में करीब 500 कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं. उनका कहना है कि यह समूह नया नहीं है, लेकिन उन्होंने ड्रेस पहली बार पहनी है, ताकि कांग्रेस की महासचिव को यह लगे कि उनके साथ काम करने वाले 'अनुशासित' हैं.

एक कार्यकर्ता ने कहा, 'हमारा संदेश है कि प्रियंका गांधी भारत की महिलाओं प्रतिनिधित्व करती हैं और महिलाओं के खिलाफ अपराध बंद होना चाहिए.' प्रियंका सेना के कार्यकर्ताओं ने जो टीशर्ट पहनी है, उस पर लिखा है, 'देश के सम्मान में प्रियंका जी मैदान में, मान भी देंगे, सम्मान भी देंगे, वक्त पड़ेगा तो जान भी देंगे.' बता दें, करीब दो सप्ताह पहले प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में एंट्री के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा हुआ दिख रहा है. प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी की कमान सौंपी गई हैं, इस क्षेत्र में करीब 40 लोकसभा सीटें पड़ती हैं.

ये भी पढ़े: कांग्रेस ने CAG को लिखा खत, कही ये बात

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED