Logo
April 24 2024 01:36 PM

मैकडॉनल्ड के फ्रेंचफाइज खाओ झड़ते बालों पर रोक लगाओ

Posted at: Feb 8 , 2018 by Dilersamachar 9872

दिलेर समाचार, नई दिल्ली। युवाओं में बाल झड़ने जैसी परेशानी बढ़ती जा रही है। युवाओं में भी बाल झड़ने जैसी चिंता बढ़ी है। लोग बाल झड़ने से बचने के लिए क्या-क्या नहीं करते। हेयर पैक से लेकर प्याज का रस लगाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है मैकडॉनल्ड के फ्रेंचफाइज खाने से बाल झड़ने से बचाया जा सकता है। हालही में साइंटिस्ट ने ऐसी रिसर्च की है जो काफी हैरान करने वाली है और बाल झड़ने वालों के लिए खुशखबरी हो सकती है। जापान के योकोहामा नेशनल यूनिवर्सिटी के रिसर्चर ने ये रिसर्च की है। Refinery 29 की खबर के मुताबिक, उन्होंने दावा किया है कि मैकडॉनल्ड के फ्रेंचफाइज रिग्रोथ होने में उपयोगी साबित हो सकते हैं। 
कैसे होगा ठीक
डिमेथाइलपॉलीसिलोक्सेन नाम का एक केमिकल होता है। जो मैकडॉनल्ड के फेंचफ्राइज में भारी मात्रा में उपयोग होता है। ये केमिकल बालों को उगाने में भी उपयोगी होता है। इसका इस्तेमाल फाइज को कुरकुरा करने के लिए किया जाता है। साइंटिस्ट ने चूहों पर टेस्ट किया तो पता चला कि इससे 'हेयर फॉसिल जर्म्स' पैदा करता है। 
रिसर्चर्स और उनकी टीम ने माना कि ये तकनीक बालों की समस्या को भी ठीक कर सकता है। ट्विटर पर यूजर्स ने भी इस रिसर्च से खुशी प्रकट की है। बाल झड़ने से बचने के लिए अब लोग इसे ट्राय करने की बातें कर रहे हैं।

 

ये भी पढ़े: 'पद्मावत' ने बचाई भंसाली, दीपिका की शान

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED