Logo
April 19 2024 03:09 AM

अमेरिका रेस्तरां में गोलीबारी,बंदूकधारी लोगों को बनाया बंधक.

Posted at: Aug 25 , 2017 by Dilersamachar 9885

दिलेर समाचार,  अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के चाल्र्सटन के एक रेस्तरां में बंधक बनाने की घटना सामने आई है। रेस्तरां में एक बंदूकधारी ने लोगों को बंधक बना लिया लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में हमलावर पर गोली चला दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने महापौर जॉन टेक्लनबर्ग के हवाले से बताया कि बंदूकधारी ने रेस्तरां के एक कर्मचारी को गोली मार दी थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी।चाल्र्सटन के पुलिस प्रमुख जेरोम टेलर ने कहा कि सभी बंधकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि, बंधकों की संख्या के बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में हमलावर पर गोली चला दी, उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़े: राजस्थान में 80 से अधिक लोगों ने नेत्रदान का संकल्प लिया

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED