Logo
April 20 2024 08:16 AM

जिंदा व्यक्ति को ले गए पोस्टमार्टम के लिए, और फिर जो हुआ

Posted at: Mar 5 , 2018 by Dilersamachar 10127

दिलेर समाचार, छिंदवाड़ा। जिला अस्पताल में लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। जिंदा युवक को मृत बताकर उसे शव गृह में रखवा दिया। लेकिन जब उसे पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगे तो परिजनों ने देखा कि उसकी सांस चल रही है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात दुर्घटना के बाद युवक को नागपुर रेफर किया गया था, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जब उसे सोमवार सुबह 5:30 बजे जिला अस्पताल लाया गया तो यहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। इसके उसे शवगृह में रखवा दिया गया। 10 बजे करीब जब उसे पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगे तो युवक जिंदा था। डॉक्टरों ने वापस चेक किया तो उसकी सांस चल रही थी। इसके बाद इलाज के लिए उसे वापस नागपुर रेफर किया गया है।

ये भी पढ़े: कंधे के दर्द के बाद विजय शाह को किया रेफर

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED