Logo
March 29 2024 09:22 PM

फ्रांस : संकट को लेकर फिलहाल आपातकाल की जरूरत नहीं

Posted at: Dec 4 , 2018 by Dilersamachar 10068

दिलेर समाचार, पेरिस। "येलो वेस्ट" प्रदर्शनकारियों के चलते फ्रांस में बिगड़े हालात के बावजूद सरकार आपातकाल पर कोई विचार नहीं कर रही है। वहीं प्रदर्शनों की वजह से ईंधन की आपूर्ति बाधित होने और लगातार तीसरे सप्ताह स्कूलों में पठन-पाठन बाधित रहा।

आरटीएल रेडियो को गृह मंत्री लारेंट नूनेज ने सोमवार को बताया कि आपातकाल एक विकल्प हो सकता है, लेकिन फिलहाल इस पर विचार नहीं किया जा रहा है। जब उनसे आगे होने वाले प्रदर्शनों को प्रतिबंधित करने के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम इन्हें रोकने में पूरी तरह सक्षम हैं।

उन्होंने दावा किया कि पिछले शनिवार को प्रदर्शनकारी मारने के इरादे से ही आए थे। जिन 412 लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनके पास से हथौड़े आदि जब्त किए गए हैं। इतना ही नहीं आर्क डी ट्रायम्फे के पास तो प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस वाले को लगभग मार ही डाला था। बता दें कि 2005 में पूरे देश में दंगे भड़कने के बाद और नवंबर 2015 में जेहादियों द्वारा हमले के बाद आपातकाल लगाया जा चुका है।

ये भी पढ़े: फर्जी खबरों पर लगाम: अब टीवी पर भी विज्ञापन दिखाएगा व्हाट्सएप

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED