Logo
April 20 2024 06:43 PM

मबापे के गोल से आइसलैंड से हार से बचा फ्रांस

Posted at: Oct 12 , 2018 by Dilersamachar 11836

दिलेर समाचार, काइलियन मबापे के शानदार प्रयास से विश्व चैंपियन फ्रांस ने आखिरी क्षणों में दो गोल करके गुरुवार को यहां आइसलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबाल मैच 2-2 से बराबर किया। बिकिर बजारसन ने 30वें मिनट में आइसलैंड को बढ़त दिलायी। कारी अर्नासन ने 58वें मिनट में हेडर से गोल करके उसकी बढ़त दोगुनी कर दी। ।

 

जब आधे घंटे का खेल बचा था तब फ्रांस ने मबापे को स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतारा। उन्होंने फ्रांस की तरफ से तरफ दोनों गोल करने में अहम भूमिका निभायी। खेल के 86वें मिनट में उनका शाट बचा लिया गया लेकिन आइसलैंड के डिफेंडर होलमार आर्न इजोलफसन ने गलती से उसे गोल में डाल दिया। ।

 

इसके बाद 90वें मिनट में कोलबीन साइटोरसन ने कार्नर किक पर हाथ लगा दिया जिससे फ्रांस को पेनल्टी मिली। मबापे ने इसे गोल में तब्दील करने में कोई गलती नहीं की। ।

ये भी पढ़े: उत्तरी मेक्सिको में निर्माणाधीन मॉल के गिरने से सात लोगों की मौत, नौ लापता

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED