Logo
April 24 2024 03:54 PM

गुजरात : रैली के दौरान महिला ने राहुल गांधी को किया चुम्मा, देखें वीडियो

Posted at: Feb 14 , 2019 by Dilersamachar 11883

दिलेर समाचार, वलसाड। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकने के लिए गुजरात के दौरे पर गए हैं। उनकी आज वलसाड में एक रैली और इस रैली को संबोधित करने जैसे ही राहुल मंच पर पहुंचे एक ऐसी घटना हो गई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल, राहुल जब मंच पर मौजूद थे तो महिलाओं का एक दल भी उनका स्वागत करने के लिए आया था। जैसे ही यह दल मंच पर पहुंचा, दल में शामिल एक महिला ने राहुल गांधी को गाल पर किस कर लिया। हालांकि, राहुल ने इसका विरोधन नहीं किया और उस महिला के स्नेह का सम्मान करते हुए उनके द्वारा लाए गुलदस्ते भी स्वीकार किए।

राहुल गांधी के साथ हुई इस घटना का वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जिस महिला ने राहुल गांधी को किस किया वो उम्र में उनसे बड़ी थीं और उनके प्रति अपना स्नेह जताने के लिए ऐसा किया। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि वो महिला आखिर कौन थी।

 

#WATCH A woman kisses Congress President Rahul Gandhi during a rally in Valsad, #Gujarat pic.twitter.com/RqIviTAvZ9

— ANI (@ANI) February 14, 2019

ये भी पढ़े: कन्या राशिवालों पर मेहरबान रह सकता है शुक्रवार का दिन, जानें आपके लिए क्या है खास

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED