Logo
April 24 2024 08:33 AM

आज निक की हो जाएंगी भारत की देसी गर्ल प्रियंका

Posted at: Dec 2 , 2018 by Dilersamachar 10210

दिलेर समाचार, जोधपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास शनिवार को जोधपुर के ऐतिहासिक उम्मेद भवन पैलेस में किश्चियन रीति-रिवाज से एक-दूजे के हो गए। इस खास समारोह के लिए उम्मेद भवन पैलेस को सफेद फूलों से सजाया गया था। अब रविवार को राजशाही ठाठ-बाट के साथ दोनों हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे। परिवार सहित पहुंचे अंबानी शादी की दो दिन से जारी धूमधाम के बीच देश-विदेश से मेहमानों का आने का सिलसिला जारी है।

शनिवार को प्रसिद्घ उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश मंगेतर श्लोका के साथ जोधपुर पहुंचे। इससे पहले मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, पुत्र आनंद, पुत्री ईशा भी जोधपुर आए, जहां उन्होंने संगीत समारोह में शिरकत की। उम्मेद भवन पैलेस में मेहमानों की खातिरदारी के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। मेहमानों के लिए कोर्टयार्ड में राजस्थानी क्लॉथिंग, ज्वेलरी, हैंडीक्राफ्ट्स और जूतियों का बाजार सजाया गया है।

ये भी पढ़े: आ गए तेजस के नए कोच, आप भी ले आनंद

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED