Logo
April 26 2024 03:22 AM

जूनियर ट्रंप और विकिलीक्स संग के संवाद हुए सार्वजनिक

Posted at: Nov 15 , 2017 by Dilersamachar 9757

दिलेर समाचार, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे बड़े बेटे ट्रंप जूनियर ने 2016 में राष्ट्रपति चुनाव के बाद विकिलीक्स के साथ ट्विटर पर हुए निजी संवादों की एक श्रृंखला जारी की है।

उन्होंने यह श्रृंखला उस रिपोर्ट के सामने आने के बाद जारी की है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि वह इस समूह से गोपनीय तरीके से जुड़े हुए थे।

विकिलीक्स ने पिछले साल अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान हिलेरी क्लिंटन के कई ई-मेल प्रकाशित कर दिए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे ने बताया कि यह विकिलीक्स के साथ सितंबर 2016 से जुलाई 2017 तक हुए ट्विटर पर हुए सीधे संवादों की एक कड़ी है।

इन संवादों में गोपनीयता विरोधी समूह ने ट्रंप अभियान के लिए सूचना का प्रबंध करने और हिलेरी क्लिंटन पर किए गए रहस्योद्घाटन के प्रभाव को बढ़ाने की पेशकश की थी।

ट्रंप जूनियर ने इन संवादों को ट्विटर पर भी पोस्ट किया है। इसमें विकिलीक्स द्वारा उन्हें भेजे गए दर्जनों संदेश शामिल हैं। हालांकि ट्रंप जूनियर ने सिर्फ तीन संदेशों पर ही प्रतिक्रिया दी थी।

अधिकतर को उन्होंने नजरअंदाज किया था। संवादों से पता चलता है कि विकिलीक्स ने ट्रंप जूनियर को एक नई ट्रंप-विरोधी वेबसाइट की जानकारी दी थी।

ये भी पढ़े: धर्मेंद्र और जीनत अमान के गाने पर थिरकेगी भोली पंजाबन, फुकरे भी कहेंगे ‘ओ मेरी महबूबा’

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED