Logo
March 29 2024 07:37 PM

गुरु प्रेमनाथ अखाड़े की पहलवान दिव्या सेन को किया उपराज्यपाल किरण बेदी ने सम्मानित

Posted at: Nov 29 , 2018 by Dilersamachar 10944

दिलेर समाचार, अपने जलवे को बरकरार रखते हुए देश का नाम रौशन करने वाली गुरुप्रेमनाथ अखाड़े की पहलवान दिव्या सेन को उनके बेहतर परफॉमेंस के चलते पांडिचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने सम्मानित किया। भारत की महिला पहलवान और गुरू प्रेमनाथ अखाड़े से कुश्ती के गुण सिखने वाली दिव्या सेन ने 2018 में कई बड़े मुकाम हासिल किए है जिसके चलते IPS अधिकारी रह चुकी उपराज्यपाल किरण बेदी ने उन्हें सम्मानित किया।

पांडिचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी भी लॉन्ग टेनिस की बेहतरीन खिलाडी रहे चुकी है। खिलाड़ियो से बहुत ही ज्यादा प्यार करने वाली I P S अधिकारी भी रह चुकी हैं। उपराज्यपाल किरण बेदी गुरु प्रेमनाथ जी को अपना भाई मानती है तथा दोनों का साथ तक़रीबन 35 साल रहा है, और गुरु प्रेमनाथ जी ने किरण बेदी के अंडर भी कार्ये कर चुके हैं।

अगर शायद किरण बेदी जी को पहले ही पता होता की दिव्या काकरान गुरु प्रेमनाथ जी शिष्य है, तो इस सम्मान का महत्व ही कुछ अलग होता।

ये भी पढ़े: अजीत जोगी की बिगड़ी हालत, हुए मुंबई के अस्पताल में भर्ती

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED