Logo
March 29 2024 10:38 AM

जानें आखिर कैसे अपने अंडरगार्मेंट्स में छुपा ले आई 64 लाख का सोना!

Posted at: Aug 23 , 2017 by Dilersamachar 9887

दिलेर समाचार, शायद आप इस बात पर यकिन नहीं कर पाएंगे। लेकिन ये खबर पढ़कर आप 100 प्रतिशत चौंकने वाले है। एक  महिला ने 64 लाख का सोना अंडरगारमेंट में छिपाया दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जिसके पास 2 किलोग्राम से ज्यादा सोना मिला है। और इस सोने की कीमत 64,38,960 रुपये की बताई गई है। अंतर्वस्त्र में रखा था महिला ने सोने को अपना बताया है।

वह दुबई से आने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट से उतरी थी। और महिला हैदराबाद की रहने वाली है। 21-22 अगस्त को देर रात एयरपोर्ट अधिकारियों को एक महिला पर शक हुआ। एयर इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा जारी बयान के अनुसार शक होने पर फरहात उन्नीसा नाम की महिला यात्री को रोकर तलाशी ली गई तो महिला के अंतर्वस्त्र से 2 किलोग्राम से ज्यादा सोना बरामद किया।

एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने बताया कि उन्नीसा की जब जांच की गई तो उसके पास से 2 किलो 160 ग्राम सोना बरामद किया और यह सोना महिला ने अपने अंतर्वस्त्र में छुपा कर रखा था। सोने को तुरंत जब्त कर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामला दर्ज कर उसके खिलाफ आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़े: क्या आप जानते हैं कि साफ पानी को लेकर किसी भी RO कपंनी को नहीं मिला ISI सर्टिफिकेट!

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED