Logo
April 24 2024 05:28 PM

जानिए क्या है ये सेक्स में 'चालबाजी' का ट्रेंड

Posted at: Sep 21 , 2017 by Dilersamachar 10393

हाल में ही एक रिसर्च हुई साथ ही एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। जिसे 'स्टेल्थिंग' नाम से जाना जा रहा है। 
क्या है 'स्टेल्थिंग'
'स्टेल्थिंग' का मतलब है सेक्स करते समय अपने पार्टनर की सहमति के बिना या फिर बिना बताएं कॉन्डम हटा लेना। 'स्टेल्थिंग' का मतलब है कि सेक्स के दौरान अपने पार्टनर को बताए बिना चालबाजी से कोई एक्सपेरिमेंट करना। एक स्टडी के मुताबिक, हाल के दिनों स्टेल्थिंग का चलन बढ़ा है और इसे काफी खतरनाक माना जा रहा है। जानिए क्या है ये 'स्टेल्थिंग'।
हो सकते है ये खतरनाक खतरे
'स्टेल्थिंग' करने से अधिक मात्रा में खतरे है। इससे अनचाहा गर्म के साथ-साथ कई खतरनाक बीमारियों की चपेट में आ सकते है। लेकिन 'स्टेल्थिंग' का मनोवैज्ञानिक प्रभाव ज्यादा देर तक रहता है।
लोगों ने कहीं ये बात
इस रिसर्च में लोगों से इंटरव्यू किए गए। जिसमें लोगों ने बताया कि इसका रिलेशन उनके सम्मान और स्वायत्तता के उल्लंघन से जुड़ा है।
अधिक मात्रा में महिलाएं होती है इसकी शिकार
रिबेका एक डॉक्टरल स्टूडेंट हैं और रेप के संकट से संबंधित एक हॉटलाइन में काम करती हैं। वह  बताती है कि उन्हें ऐसी कई कॉल्स आती हैं जिनमें महिलाएं बताती हैं कि वह 'स्टेल्थिंग' का शिकार हुई हैं। न्यू यॉर्क पोस्ट में लिखे एक लेख में उन्होंने बताया कि वह खुद भी इसका शिकार हो चुकी हैं। 
जानिए क्या है 'स्टेल्थिंग' रेप
इस बारें में रिबेका ने बताया कि पीड़िताएं इसे लेकर आश्वस्त नहीं होतीं कि उनके साथ रेप हुआ है या नहीं, लेकिन वे खुद को पीड़ित महसूस करती हैं और इसे बताने के लिए सही शब्दों का चुनाव नहीं कर पातीं।

ये भी पढ़े: सप्ताह में एक बार सेक्स करने से होंगे आपके संबंध और मजबूत

 

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED