Logo
April 19 2024 06:38 AM

जानें क्यो बनाया दुनिया का सबसे बड़ा समोसा।

Posted at: Aug 24 , 2017 by Dilersamachar 9823

 दिलेर समाचार, आपको ये बात जानकर बहुत हैरानी होगी किस वजह से बना है पूर्वी लंदन की एक मस्जिद में दुनिया का सबसे बड़ा समोसा तैयार किया गया है। 1.5 क्विंटल से भी ज्यादा वजन वाले इस समोसे को मंगलवार को प्रदर्शित किया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों के हित के लिए कार्य करने वाले एक संगठन ने इस महा-समोसे का निर्माण किया। समोसे के निर्माण के समय मस्जिद में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के कर्मी भी उपस्थित थे। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रवीण पटेल ने बताया कि इस विशाल समोसे को बनाने में तमाम नियमों का पालन किया गया। उन्होंने इस समोसे का स्वाद भी चखा। बाद में इसे दुनिया का सबसे बड़ा समोसा होने की खिताब प्रदान किया गया। महा समोसा बनाने से जुड़े लोगों के अनुसार, इस समोसे का लुत्फ उठाने वालों से हुई कमाई को मुस्लिम समाज के हित में खर्च किया जाएगा। समोसा बनाने संबंधी योजना के प्रबंधक फरीद इस्लाम ने कहा कि यह समोसा बनाना मेरे लिए एकदम नया अनुभव था। पहले मैं घबराया हुआ था। लेकिन सब कुछ सफलता पूर्वक हो जाने से मैं काफी संतुष्ट हूं। इससे पहले 2012 में 110.8 किलोग्राम का समोसा बनाया गया था।

ये भी पढ़े: 200 के नोट के आने के बाद सरकार ले सकती है बड़ा फैसला, फिर तैयार रखें अपने पुराने नोट

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED