Logo
April 18 2024 07:22 AM

मलेशिया : लगातार बढ़ रही है भूस्खलन से मरने वालों की संख्या

Posted at: Oct 23 , 2017 by Dilersamachar 9828

दिलेर समाचार कुआलालंपुर। उत्तरी मलेशिया में भूस्खलन की वजह से जमींदोज़ हुईं दो निर्माणधीन इमारतों के मलबे से बचावकर्मियों को दो और शव मिले हैं। इसी के साथ आपदा में मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। दमकल और बचाव अधिकारी मोहम्मद रिज़वान रामली ने बताया कि आज तड़के एक बांग्लादेशी का शव निकाला गया। बचावकर्ता एक मलेशियाई नागरिक का शव निकालने की कोशिश कर रहे हैं, जो मलबे में बहुत अंदर फंसा हुआ है।

उत्तरी पेनांग राज्य में शनिवार तड़के हुए भूस्खलन में 49 मंजिला दो निर्माणधीन इमारतें ध्वस्त हो गई थीं। भूस्खलन में 14 मजदूर दब गए थे जिनमें से तीन को बचा लिया गया। अन्य पीड़ित चीन, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, म्यांमा और बांग्लादेश के हैं।

ये भी पढ़े: अमेरिका में आज कॉरपोरेट जगत के लोगों से मुलाकात करेंगे CM शिवराज सिंह चौहान

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED