Logo
March 28 2024 09:13 PM

पहाड़ी से मारी युवती ने छलांग और हाथ पर मिली 'ब्लू व्हेल'

Posted at: Sep 5 , 2017 by Dilersamachar 10993

दिलेर समाचार, नई दिल्ली। ब्लू व्हेल का खतरा भारत पर बढ़ता जा रहा है। ये गेम अभी तक कई लोगों की जान ले चुकी है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के जोधपुर से सामने आया है जहां ब्लू व्हेल गेम का एक और लड़की शिकार हो गाई है। जोधपुर में 17 साल की एक किशोरी ने पहाड़ी की चोटी से झील में कूद गई। उसकी बाजू पर पुलिस ने देखा कि चाकू से ब्लू व्हेल उकेरा हुआ है। कल आधी रात के आसपास हुई इस घटना में किशोरी को बचा लिया गया है।

लड़की झील के आसपास कुछ देर तक स्कटूर से चक्कर लगाती देखी गई थी। गोताखोरों और पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया और पैरेंट्स के सुपुर्द कर दिया। किशोरी बीएसएफ के जवान की बेटी है और सोमवार रात घर से यह कहते हुए निकल गई थी कि बाजार जा रही है।

माता पिता ने उसके काफी देर तक न लौटने पर उसे फोन किया लेकिन पाया कि वह फोन कहीं छोड़ गई है क्योंकि किसी अजनबी ने फोन पर रिप्लाई किया। इसके बाद परिवार खोजबीन में जुट गया और इसी दौरान लड़की को झील के आसपास देखा गया। कुछ लोगों ने पुलिस को अलर्ट किया और पुलिस भी ठीक उसी समय वहां पहुंच गई जब लड़की चोटी से कूदी। पुलिस आवाज देती रही लेकिन लडकी कूद चुकी थी।

पुलिस ऑफिसर लेखराज सिहाग ने बताया कि उन्होंने और गोताखोर ओम प्रकाश ने मिलकर लड़की को झील से निकाला। जब उससे यह सब करने का कारण पूछा गया तो उसका कहना था कि उसे 'टास्क पूरा करना था।'

सिहाग ने एनडीटीवी को बताया- हमें बीती रात 11 बजे सूचना मिली कि एक लड़की कल्याण झील के पास ड्राइव कर रही थी। हम मौके पर पहुंचे और उसे आवाज लगाई लेकिन वह  दौड़कर चोटी तक जा पहुंची और कूद गई। कुछ देर में हमने उसे बाहर निकाल लिया।

देश के कई राज्यों से ब्लू व्हेल गेम को खेल रहे बच्चों के सुसाइड करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस खेल और इन घटनाओं का संदिग्ध संबंध भी कहीं न कहीं पाया जा रहा है। दुनिया भर में ब्लू व्हेल गेम और सुइसाइड से जुड़े करीब 100 मामले सामने आए हैं।

ये भी पढ़े: मोबाइल पर वीडियो देखने के बाद टीवी की कीमत पर हुई गिरावट

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED