Logo
April 18 2024 07:55 AM

ज़िम्बाब्वे के राष्ट्रपति पर महाभियोग की तैयारी

Posted at: Nov 21 , 2017 by Dilersamachar 9685

दिलेर समाचार, हरारे। हफ्ते भर पहले उठा ज़िम्बाब्वे का राजनीतिक बवंडर शांत होने का नाम नहीं ले रहा। जनता, पार्टी और सेना के साथ छोड़ देने के बावजूद 93 साल के रॉबर्ट मुगाबे राष्ट्रपति की कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं हैं। सत्तारूढ़ दल जानू-पीएफ द्वारा इस्तीफे के लिए दी गई सोमवार दोपहर तक की समय सीमा को मुगाबे ने नहीं माना।

उनकी पार्टी अब उन्हें हटाने के लिए महाभियोग लाने की तैयारी कर रही है। इससे पहले रविवार देर रात राष्ट्र के नाम संबोधन में मुगाबे अपने विरोधियों पर जमकर बरसे और उन्होंने पूरे प्रकरण को सत्ता हथियाने की साजिश करार दिया। अफ्रीका महाद्वीप में साम्राज्यवाद विरोधी मुहिम के नायक रॉबर्ट मुगाबे की सत्ता से अप्रिय विदाई की पृष्ठभूमि तैयार हो गई है।

जानू-पीएफ पार्टी के मुख्य सचेतक लोवेमोर माटुक ने बताया है कि मुगाबे को इस्तीफे के लिए दिया वक्त खत्म होते ही महाभियोग के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए सीनेट और नेशनल असेंबली की संयुक्त बैठक होगी। उसमें सांसदों की नौ सदस्यीय कमेटी गठित होगी।

ये भी पढ़े: योगी सरकार में नहीं मिल रहा दुष्कर्म पीड़िता को न्याय

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED