Logo
March 29 2024 07:19 PM

राजस्थान : आज सामूहिक इस्तीफा देंगे 10 हजार आंदोलनकारी डॉक्टर

Posted at: Nov 6 , 2017 by Dilersamachar 9953

दिलेर समाचार, जयपुर। राजस्थान में करीब तीन माह से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे 10 हजार सरकारी डॉक्टर अब सोमवार को इस्तीफा देंगे।

प्रदेश के चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समझौता वार्ता विफल होने के बाद चिकित्सकों ने सोमवार को सामूहिक रूप से इस्तीफे देने की घोषणा की है।

रेजीडेंट डॉक्टरों ने भी आंदोलन का समर्थन किया है। सामूहिक इस्तीफे के बाद प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था गड़बड़ा सकती है। राज्य के सभी स्तरों के सरकरी अस्पतालों में करीब एक लाख मरीज रोजाना इलाज के लिए पहुंचते है।

वहीं काफी संख्या में मरीज भर्ती है। चिकित्सकों की मांग है कि अन्य राज्यों के मुकाबले राजस्थान में चिकित्सकों का वेतन काफी कम है, डॉक्टर कैडर से भरे जाने वाले पद राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को दिए गए हैं।

सेवारत चिकित्सक संघ के अध्यक्ष अजय चौधरी ने बताया कि 33 सूत्री मांगों को लेकर काफी समय से आंदोलन कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: सूअर ने की 20 दिन की बच्ची हत्या

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED