Logo
March 28 2024 11:02 PM

Rewa Accident: लुटेरों ने अपनी गाड़ी से मारी टक्कर

Posted at: Jan 4 , 2019 by Dilersamachar 10298
दिलेर समाचार, रीवा। शुक्रवार की अलसुबह गुढ़ थाना क्षेत्र में एक हादसा हुआ। बिछिया नदी पर बने पुल पर लूट के इरादे से बोलेरो गाड़ी ने सब्जी लेने रीवा जा रहे एक पिकअप वाहन को ऐसी टक्कर मारी कि गाड़ी पुल तोड़कर नदी में जा गिरी। गनीमत रही कि पिकअप के ड्राइवर और उसमें बैठे एक और शख्स को सही सलामत नदी से बाहर निकाल लिया गया। इन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। वहीं बोलेरो में सवार लोगों का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। लापता हुए लोगों को ढूंढने के लिए पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया है। इनकी मदद से नदी में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़े: पंजाब: MLA सुखपाल सिंह खैरा ने आम आदमी पार्टी ने दिया प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा

शुरू में ये सामान्य सड़क दुर्घटना लग रही थी, लेकिन पुलिस जांच के बाद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। दरअसल चुरहट से सब्जी लेने रीवा आ रहे पिकअप वाहन को बोलेरो गाड़ी ने लूट के इरादे से रोकने की कोशिश की थी। जब पिकअप वाहन नहीं रुका, तो बोलेरो में बैठे लुटेरों ने गाड़ी पर पत्थर बरसाए। ऐसे में जान बचाने के इरादे से पिकअप के ड्राइवर ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा ली, तभी पीछा कर रही बोलेरो ने पीछे से पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ही गाड़ियां पुल की रेलिंग तोड़ते ही बिछिया नदी में गिर गई।

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED