Logo
April 19 2024 04:28 AM

इंदौर में 12 बच्चों से भरा स्कूली ऑटो पलटा, 3 गंभीर घायल

Posted at: Feb 2 , 2018 by Dilersamachar 9736

दिलेर समाचार, इंदौर। द्वारकापुरी इलाके के कैट रोड पर शुक्रवार दोपहर एक स्कूली ऑटो पलट गया, इनमें क्षमता से अधिक 12 बच्चे सवार थे। गंभीर रूप से घायल तीन बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ऑटो का ड्राइवर नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था, इसी दौरान उसने तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाई।

इसके बाद वह ऑटो से संतुलन खो बैठा और ज्यादा बच्चे बैठाए जाने के कारण वह पलट गई। आस-पास के लोग तुरंत दौड़कर वहां पहुंचे और घायल बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने के बाद बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।

ये भी पढ़े: भारतीय पारी के दौरान बारिश बनी बाधा, खेल रोकना पड़ा

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED