Logo
April 19 2024 09:47 PM

अब तक अधूरा है भगवान विष्णु का ये प्राचीन मंदिर

Posted at: Apr 5 , 2018 by Dilersamachar 9823

दिलेर समाचार, कभी-कभार यह अद्भुत जानकारी वैसे ही लगती है जैसे हम मंदिरों के बारे में जानकर भी अबतक अनभिज्ञ रह गये हो ।   यदि इस बात से असहमत हैं तो क्या देश में स्थापित सभी विष्णु मंदिर के बारे में आप जानते हैं ?   शायद इस प्रश्न पर आप गहन विचार शुरु कर दें। क्योंकि देश में विष्णु पर बनें कई मंदिर हैं। जिनके बारे में जानकारी रखना असंभव ही है। जैसा कि छत्तीसगढ़ का यह मंदिर जो कई वर्षों से अधूरा है

यह मंदिर क्यों अधूरा रहा जानने हेतु पढ़िए इसका इतिहास ।

 

यह जांजगीर विष्णु का मंदिर है। यह मंदिर छत्तीसगढ़ क्षेत्र के एक बड़े वैष्णव मंदिर के लिए जाना जाता है। यह पूर्वाभिमुखी मंदिर जिसे छत्तीसगढ़ के कल्चुरी नरेश जाज्वल्य देव प्रथम ने भीमा तालाब के किनारे 11वीं शताब्दी में बनवाया था। जो भारतीय स्थापत्य का अनुपम उदाहरण है। और यह सप्तरथ योजना से बना मंदिर था। मगर अब उसके अवशेष ही वहां पाए जाते हैं ।

जांजगीर विष्णु का मंदिर से जुड़ी कई दंतकथाएं प्रचलित है। जिनमें से एक हैं शिवरीनारायण मंदिर और जांजगीर मंदिर के बीच प्रतियोगिता की कथा। कथा के अनुसार भगवान नारायण ने एक घोषणा की थी। इसमें यह कहा गया जो मंदिर पहले तैयार होगा, वे उसी में प्रविष्ट होंगे। दोनों के बीच मंदिर निर्माण की प्रतियोगिता में शिवरीनारायण मंदिर पहले तैयार हो गया। इसमें जांजगीर मंदिर अधूरा रह गया।

एक अन्य दंतकथा के अनुसार, मंदिर से सटे भीमा तालाब को भीम ने पांच बार फावड़ा चलाकर खोदा था। किंवदंती के अनुसार भीम को मंदिर का शिल्पी भी बताया गया है। इसके अनुसार एक बार भीम और विश्वकर्मा में एक रात में मंदिर निर्माण की प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। तब भीम ने इस मंदिर का निर्माण कार्य आरंभ किया। मंदिर निर्माण के दौरान जब भीम की छेनी और हथौड़ा नीचे गिरता, तो उसका हाथी उसे वापस लाकर देता। लेकिन एक बार भीम की छेनी पास के तालाब में जा गिरी, जिसे हाथी वापस नहीं ला सका और सवेरा होने के बाद भीम प्रतियोगिता हार गया।

 

महाबलि भीम को प्रतियोगिता हारने का बहुत दुख हुआ और क्रोध में आकर भीम ने हाथी के दो टुकड़े कर दिया। मंदिर में भीम और हाथी की खंडित प्रतिमा को देखा जा सकता है।

अधूरा होने के बावजूद मंदिर पर अंकित विचित्र विष्णु प्रतिमाएं

ये भी पढ़े: ज्यादा काम करना बन सकती है आपके लिए मुसिबत

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED