Logo
April 20 2024 09:03 AM

राफेल में कुछ गलत नहीं हुआ- फ्रांस के राजदूत

Posted at: Nov 29 , 2018 by Dilersamachar 10228

दिलेर समाचार, बेंगलुरु। भारत में फ्रांस के राजदूत एलेक्जेंडर जिग्लर ने कहा है कि राफेल सौदे को लेकर कोई अनैतिक आचरण नहीं हुआ है। भारत और फ्रांस के बीच सहयोग और विश्वास का हवाला देते हुए उन्होंने लोगों से इस मामले के तथ्यों को देखने को कहा।

फ्रांस के राजदूत एलेक्जेंडर जिग्लरने कहा कि मेरी इतनी ही सिफारिश है कि राफेल के संबंध में ट्वीट न देखें, बल्कि मामले में तथ्यों को देखें। उन्होंने कहा कोई स्कैंडल नहीं हुआ है। फ्रेंच टेक कम्यूनिटी के लांच पर संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए एलेक्जेंडर जिग्लर ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि एयरोनाटिक्स के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच बने विश्वास को देखिए। ट्रैक रिकार्ड को देखिए। "मेक इन इंडिया" के लिए उनकी प्रतिबद्धता को देखिए। यह वाकई बेहद प्रभावशाली है। उन्होंने कहा कि राफेल में 50 फीसद का ऑफसेट क्लाज है। इसके तहत करीब 30 हजार करोड़ रुपए का निवेश मेक इन इंडिया में किया जाएगा।

यह बहुत बड़ी रकम है और इससे एचएएल समेत दर्जनों कंपनियों के काम करने की गुंजाइश रहेगी। राजदूत ने यह भी बताया कि फ्रांस की सभी प्रमुख कंपनियां बेंगलुरु में 20 से 24 फरवरी तक होने वाली एयरो इंडिया में शामिल होंगी।

ये भी पढ़े: कश्मीर में 2017 से अब तक मारे 450 आतंकी

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED