Logo
April 24 2024 04:57 AM

श्रीलंकाई नौसेना ने 600 से अधिक मछुआरों का पीछा किया

Posted at: Sep 28 , 2018 by Dilersamachar 10065

दिलेर समाचार, रामेश्वरम (तमिलनाडु), 27 सितंबर (भाषा) श्रीलंकाई नौसेना ने अपने समुद्री क्षेत्र में कथित रूप से मछली पकड़ने के आरोप में तमिलनाडु के 600 से अधिक मछुआरों का पीछा किया और करीब 10 नौकाओं से मछली पकड़ने के जाल काट लिये। मछुआरा संघ के एक नेता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

तमिलनाडु मशीनीकृत नौका मछुआरा संघ के अध्यक्ष पी. सेसुराजा ने आरोप लगाया कि बुधवार को ये मछुआरे 100 मशीनीकृत नौकाओं में सवार होकर कच्चातीवू के पास समुद्र में मछली पकड़ने के लिये गये थे, तभी श्रीलंकाई नौसैनिक वहां पहुंचे और उनका पीछा किया।

नौसैनिकों ने द्वीपीय देश के समुद्री क्षेत्र में कथित रूप से मछली पकड़ने के लिये मछुआरों को चेतावनी भी दी और करीब 10 नौकाओं से मछली पकड़ने के जाल काट लिये।

मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान बृहस्पतिवार सुबह बीच समुद्र में कोडियाकराई तट पर श्रीलंकाई जलदस्युओं के हमले में नागापट्टनम जिला से पांच मछुआरे घायल हो गये।मछुआरों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़े: राफेल की खरीद में सरकार ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया : आधिकारिक सूत्र

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED