Logo
April 19 2024 01:04 AM

सुनिधि चौहान बनी मां, यहां जानिए बेटा हुआ या बेटी

Posted at: Jan 2 , 2018 by Dilersamachar 9793

दिलेर समाचार, हिंदी फिल्म जगत में जाना-पहचाना नाम है गायिका सुनिधि चौहान का। नए साल के पहले ही दिन सुनिधि को सबसे बड़ी खुशी मिली। एक जनवरी को उन्होंने बेटे को जन्म दिया।

बेटे की जन्म सोमवार को शाम 5 बजे के करीब हुआ। मां और बेटा दोनों की स्वस्थ हैं। सुनिधि के पति हितेश पूरे वक्त इस दौरान उनके साथ रहे।

सुनिधि की उम्र अब 35 के करीब है। अपने करियर में केवल हिंदी ही नहीं बल्कि मराठी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, बंगाली, असमिया और गुजराती फिल्मों में भी गाने गाए हैं। और तो और इन गानों की संख्या दो हजार से ज्यादा है।

सुनिधि चौहान ने बतौर गायिका शुरुआत महज चार साल की उम्र से कर दी थी। मगर सुनिधि को पहचान टीवी शो 'मेरी आवाज सुनो' से मिली। इसके बाद सुनिधि ने प्लेबैक सिंगिंग शुरू की थी। फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'मस्त' में सुनिधि चौहान का गाया हुआ गीत 'रुकी रुकी सी है जिंदगी' बेहद चर्चित हुआ था। इसके बाद कभी सुनिधि चौहान ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

बॉलीवुड में शायद ही ऐसा कोई सिंगर होगा जिसके साथ सुनिधि चौहान ने गाना नहीं गाया हो। इसके साथ ही सुनिधि सिंगिंग बेस्ड रिअलिटी शो में बतौर जज भी नजर आ चुकी हैं। इनमें इंडियन आइडल और वाइस ऑफ इंडिया जैसे शो शुमार हैं।

जहां तक सवाल पुरस्कारों का है तो सुनिधि चौहान को चौदह बार फिल्मफेयर पुरस्कारों में नामांकन मिला है। इनमें से तीन बार सुनिधि पुरस्कार जीतने में कामयाब रही है। इसके अलावा सुनिधि चौहान ने अपने करियर में दो स्टार स्क्रीन पुरस्कार, दो आइफा और एक जी सिने पुरस्कार जीता है।

ये भी पढ़े: H-1B वीजा पॉलिसी में बदलाव का प्रस्ताव, हजारों भारतीयों की नौकरी खतरे में

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED