Logo
April 16 2024 11:16 PM

कांग्रेस का दामन छोड़ सुरिंदर पाल सिंह बिट्टू ने थामा AAP का हाथ

Posted at: Nov 4 , 2017 by Dilersamachar 9989

दिलेर समाचार, नई दिल्ली । लगातार झटकों का सामना कर रही कांग्रेस पार्टी को दिल्ली के तिमारपुर क्षेत्र से एक और करारा झटका लगा है । यहां तिमार पुर से सुरिंदर पाल सिंह कांग्रेस के विधायक आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

अंदरुनी कलह से जूझ रही आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी राहत से कम नहीं है। कांग्रेस के पुराने नेता और पूर्व विधायक सुरेंदर पाल सिंह बिट्टू पार्टी छोड़ 'आप' में शामिल हो गए हैं। 

बिट्टू तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक रहे हैं। 1977 से कांग्रेस में रहे बिट्टू ने स्थानीय निकायों में चुनाव लड़ अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। 

बिट्टू  1977 में पार्षद का चुनाव लड़े और उसमें जीत भी हासिल की थी। पेशे से व्यापारी बिट्टू 12वीं तक पढ़े हैं और 2003 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ विधायक  बने थे। 

ये भी पढ़े: आखिरकार फेसबुक भी राजी हुआ अपनी इतनी बड़ी बात मानने को

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED