Logo
March 28 2024 08:12 PM

पदक तालिका में भारत शीर्ष पर पहुंची मात्र 16 साल की ये खिलाड़ी

Posted at: Mar 6 , 2018 by Dilersamachar 10221

दिलेर समाचार, 11वीं में पढ़ने वाली 16 साल की बच्ची मनु भाकर ने विश्व कप निशानेबाजी स्पर्धा में एक दिन में दो स्वर्ण पदक जीतते हुए दुनियाभर में तिरंगा लहरा दिया। इस उपलब्धि के कारण भारत आईएसएसएफ विश्व कप की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।

हरियाणा के झज्जर में गोरिया गांव की रहने वाली भाकर ने देर रात मिक्स्ड टीम इवेंट में ओम प्रकाश मिथरवाल के साथ सोने पर निशाना साधा।

इससे पहले महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में सर्वाधिक 237.5 का स्कोर कर पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने स्वर्ण के लिए दावेदार दो बार की विश्व चैंपियन मेजबान देश की एलेजांद्रा जवाला को हराया।

मनु ने विपक्षी खिलाड़ी को 24 शॉट के फाइनल राउंड के आखिरी शॉट में 10.8 के स्कोर से हराया। जवाला (237.1 अंक) को रजत और फ्रांस की सेलिन गोबरविले (217.0 अंक) को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

मनु ने अक्टूबर में ब्यूनस आयर्स में होने वाले 2018 युवा ओलिंपिक खेलों के लिए भी कोटा हासिल किया है।

ये भी पढ़े: भारतीय महिला हॉकी टीम ने दी दक्षिण कोरिया को करारी मात

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED