Logo
April 16 2024 10:01 PM

कई पतियों के साथ रहने को मजबूर है यहां की लड़कियां

Posted at: Nov 29 , 2017 by Dilersamachar 9782

दिलेर समाचार, महाभारत में द्रौपदी के पांच पति थे लेकिन वह हालात अलग थे। कुछ ऐसा ही मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा पर स्थित एक गांव में देखने को मिला जहां लड़कियों की कमी के चलते यहां दुल्हन एक ही परिवार के सारे भाइयों से शादी करती है। इस गांव में ब्याही गई एक दुल्हन के आठ पति हैं। कुछ ऐसा ही हिमाचल के किन्नौर के कुछ हिस्सों में भी देखने को मिला है।

जानकारी के मुताबिक शादी के बाद दुल्हन बारी-बारी से उन पुरुषों के साथ रहती है। सुनने में ये थोड़ा अजीब लग रहा है लेकिन ये सच है। ऐसा किसी रस्म के तहत या खुशी से नहीं बल्कि मजबूरी में किया जा रहा है। यहां एक जाति और धर्म विशेष के लोगों में लड़कियों की कमी के चलते इस गांव के लोगों ने ये नियम बनाया है।

गांव के जिस भी घर में लड़कों की संख्या एक से ज्यादा है। वह सभी मिलकर सिर्फ एक ही लड़की से शादी करेंगे। इस वजह से गांव के लगभग सभी घरों में एक ही बहू है, जबकि उसके पतियों की संख्या एक से ज्यादा है। यदि परिवार का कोई भाई अकेले शादी करके दुल्हन लाता है, तो उस पर उसके भाइयों का भी बराबर का हक होगा। पूरे गांव में कुछ परिवार ही ऐसे हैं जिनमें किसी लड़की का एक ही पति है। वरना पिछले कुछ सालों में जितनी भी शादियां हुई हैं। उनमें हर लड़की के एक से ज्यादा पति हैं।

ये भी पढ़े: ऐसा मंदिर जहां AC बंद होते ही 'माता की मूर्ति' को आने लगते हैं पसीने

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED