Logo
March 29 2024 12:37 AM

होलिका दहन में कहीं जलेगा नीरव मोदी तो कहीं कमला मिल के हुक्के का पुतला

Posted at: Mar 3 , 2018 by Dilersamachar 10012

दिलेर समाचार, मुंबई। पंजाब नेशनल बैंक में देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले को अंजाम देने के आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ जांच एजेंसियों की कार्रवाई जारी है। इस बीच आम लोगों में भी उसके खिलाफ गुस्सा है। वैसे तो लोग दशहरे पर देश में नजर आने वाली बुराईयों का पुतला फूंकते हैं लेकिन अब यह चलन होली पर भी नजर आने लगा है।

इसी का नतीजा है कि मुंबई में कहीं पर नीरव मोदी का पुतला होलिका दहन में जलेगा तो कहीं पर कमला मिल हादसे के जिम्मेदार हुक्के का।

खबरों के अनुसार मुंबई के वरली स्थित बीडीडी चॉल के लोगों ने 58 फीट ऊंची होलिका दहन की तैयारी की है। इसकी खास बात यह है कि इसके सबसे ऊपर लोगों ने नीरव मोदी का पुतला लगाया है। इसका दहन आज रात किया जाएगा। इस पुतले को लेकर लोगों के बीच आकर्षण बना हुआ है और इसे देखने के लिए भीड़ जुटी हुई है।

होलिका दहन करने वाले मंडल का दावा है कि नीरव मोदी वाली यह होलिका देश की सबसे ऊंची है। 58 फीट की होलिका में 30 फीट का नीरव मोदी का पुतला लगाया गया है।

Twitter Ads information and privacy

वहीं शहर की ग्रांट रोड पर स्थित पंशील सोसायटी में डांस बारों और क्लबों में परोसे जाने वाले हुक्के का पुतला जलाया जाएगा। यहां के एक रहवासी के अनुसार कमला मिल हादसे का कारण हुक्का था और इस बार हम उसी का पुतला होली दहन में जलाएंगे।

ये भी पढ़े: 29 राज्यों में से 21 राज्यों में होगी भाजपा की सरकार

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED