Logo
March 28 2024 06:14 PM

विजय बंसल और दिगंबरसिंह भरतपुर की राजनीति में उथल-पुथल।

Posted at: Aug 25 , 2017 by Dilersamachar 9609

दिलेर समाचार, भरतपुर विधायक विजय बंसल के खिलाफ और बीसूका उपाध्यक्ष केबिनेट मंत्री डाॅ. दिगम्बर सिंह के समर्थन में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोला दिया है। भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में भरतपुर विधायक विजय बंसल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित हुआकार्यकर्ताओं ने भरतपुर विधायक बंसल के खिलाफ अभद्र भाषा का खुलेआम इस्तेमाल किया। इस अंतर्कलह को लेकर भाजपा में बयानबाजी का घमासान होने के आसार बन रहे हैं। हालांकि बड़े नेता इस मामले में अभी खामोशी साधे हुए हैं। इधर इस बयानबाजी को लेकर भाजपा के बडे़ पदाधिकारियों के साथ आपातकालीन बैठक हो सकती है। दूसरी ओर पार्टी के कुछ कार्यकर्ता विजय बंसल के समर्थन में भी उतरे हैं। उन्होंने भाजपा के भविष्य पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस के कार्यकाल की याद दिलाई। जानकारी मिली है कि भरतपुर विधायक बंसल मीडिया में चल रही खबरों को लेकर अपना स्पष्टीकरण देने के लिए प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। 
 

ये भी पढ़े: प्रेग्नेंसी में हेल्दी और फिट रहने के लिए योगा कर रही हैं सोहा अली खान!

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED