Logo
April 25 2024 05:45 PM

बायोपिक से मिस था धोनी की जिंदगी का ये बड़ा राज

Posted at: Nov 17 , 2017 by Dilersamachar 9832

दिलेर समाचार, पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के जीवन पर वर्ष 2016 में एक फ़िल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी रिलीज की गई। इस फ़िल्म में प्रसंशको के जीवन को संघर्ष को देखा किस तरह एक छोटे से गाँव का साधारण लड़का अपने सपने को सच करने के लिए कड़ी मेहनत करता है, और कुछ ऐसे उपलब्धियां हासिल करता है, जोकि आज तक कोई भी कप्तान नहीं कर पाया हैं।

एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में दिखाया गया है, कि उनके परिवार में माता-पिता के आलावा एक बड़ी बहन है, जबकि असल जीवन में उनका एक बड़ा भाई भी हैं, जिसका फ़िल्म में कोई भी जिक्र नहीं किया गया है। ऐसे क्या वजह रही होगी, जो उनकी बायोपिक में उनके बड़ा भाई का कोई जिक्र नहीं हैं। इस लेख में हम जानेगे आखिर धोनी क्यूँ अपने भाई से बनाई दुरी।

इस फ़िल्म के रिलीज़ होने से पहले से फैन्स को सिर्फ साक्षी धोनी के बारे में पता था। फैन्स का मानना था, कि साक्षी एमएस धोनी की गर्लफ्रेंड थी, जिससे बाद में धोनी ने शादी भी की, लेकिन एक बड़ा सच यह भी है, कि धोनी के लाइफ में साक्षी के आने से पहले उनकी एक गर्लफ्रेंड भी थी, जिसका नाम प्रियंका झा था। प्रियंका की एक कार दुर्घटना भी मौत हो गई थी।

एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में दिखाया गया है, कि धोनी की एक बड़ी जयंती थी, उनकी बड़ी बहन ने हमेशा धोनी का साथ दिया हैं. इस फ़िल्म में धोनी के भाई के बारे में कभी कोई फ़िक्र नहीं किया गया. इस पर धोनी से प्रशन किया गया तो धोनी बेहद आसानी से बचते हुए कह गए कि यह फ़िल्म डायरेक्टर की पसंद ही सकती है. इसमें मैं क्या कह सकता हूँ.

महेंद्र सिंह धोनी के बड़े भाई का नाम नरेंद्र सिंह धोनी हैं. नरेंद्र एमएस धोनी से 10 साल बड़े हैं. नरेंद्र का जन्म 22 अक्टूबर 1971 को हुआ. नरेंद्र धोनी अब भी रांची में ही रहते हैं. एमएस धोनी के बड़े भाई पेशे से राजनैतिक नेता हैं. नरेंद्र धोनी अखिलेश यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं. इसे पहले वह बीजेपी के साथ भी जुड़े रहे हैं.

 

ये भी पढ़े: टीम इंडिया घिरी मुश्किल स्थिति में टीम इंडिया का चौथा विकेट गिरा

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED