Logo
March 29 2024 07:00 PM

आज आपको भी पता चल जाएगा क्यों होता है हर होटल के रूम में सफेद बेडशीट का ही इस्तेमाल

Posted at: Mar 5 , 2018 by Dilersamachar 12004

दिलेर समाचार, जब भी हम घर से बाहर कुछ दिनों के लिए जाते है तो हम वहां पर ठहरने के लिए कोई घर नही खरीदते बल्कि होटलों में रूकते है।

शायद होटलों की शुरूरआत ही इसलिए हुई होगी कि लोगों को उनके घर से बाहर भी घर जैसी सुविधा और खाना उपलब्ध करनावा था।

दरअसल सभी होटलों में सफेद बेडशीट इस्तेमाल किये जाने के कुछ कारण है जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे है-

1.  मनोवैज्ञानिक कारण-

होटलों में सफेद रंग के बेडशीट और तौलिए इस्तेमाल करने के पीछे मनोवैज्ञानिक कारण भी है। दरअसल सफेद रंग देखने में काफी साफ लगता है और सफेद रंग देखकर मन को काफी सुकून मिलता है। जब होटल में कस्टमर साफ-सुथरे बिस्तर को देखता है तो उसे काफी अच्छा महसूस होता है।

 

2.  धोना आसान होता है-

सफेद रंग के बेडशीट और चादर के इस्तेमाल का दूसरा कारण है इनको धोना काफी आसान होता है। लेकिन अगर रंगीन कपड़ों का इस्तेमाल किया जाता है तो धोने के बाद इनका कलर फेड हो जाता है। लेकिन सफेद कपड़ों के साथ ये दिक्कत नही होती है उनकी चमक हमेशा बरकरार रहती है।

 

3.  शांति का प्रतिक-

सफेद रंग को शांति का प्रतिक माना जाता है। जब लोग छुट्टियों में बाहर घूमने जाते है तो शांति और सुकून की तलाश करते है और सफेद रंग देखकर उनके मन को काफी राहत महसूस होती है। शायद इसलिए ही होटलों में सफेद बेडशीट और तौलियों का इस्तेमाल किया जाता है।

 

4.  गुणवत्ता के लिए-

सफेद रंग बाकी रंगों के मुकाबले काफी साफ-सुथरा नजर आता है। जब आप किसी होटल में जाते है तो वहां पर चमकदार बेडशीट देखकर आपको उस होटल की गुणवत्ता के बारे में पता चलता है।

ये भी पढ़े: SSC पेपर लीक मामला में सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा SC

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED