Logo
April 25 2024 12:06 AM

इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी के बाद तलाशी अभियान बंद किया गया : अधिकारी

Posted at: Oct 11 , 2018 by Dilersamachar 10793

दिलेर समाचार, इंडोनेशिया में आए भूकंप और सुनामी के बाद चलाया गया तलाशी अभियान बृहस्पतिवार को बंद कर दिया गया। हालांकि प्राकृतिक आपदा के बाद अब भी करीब 5,000 लोग लापता हैं।

देश के पालू में 28 सितंबर को 7.5 तीव्रता का भूकंप और उसके बाद सुनामी आयी थी।आपदा के बाद सुलावेसी द्वीप से ही 2,000 से ज्यादा शव बरामद किए गए हैं।अधिकारियों को आशंका है कि अभी भी शहर के मलबे में 5,000 के आसपास लोगों के शव दबे हो सकते हैं। सुनामी के दौरान पूरे के पूरे गांव तबाह हो गए थे।

पालू में तलाशी एवं बचाव अभियान के निदेशक बाम्बांग सुर्यो ने बताया कि पीड़ितों के लिए तलाशी एवं बचाव अभियान बृहस्पतिवार की दोपहर में समाप्त हो जाएगा।

ये भी पढ़े: आज ही के दिन हुआ था सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्म

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED