Logo
March 28 2024 06:06 PM

UPTET 2018: आज जारी होगी Answer Keys

Posted at: Nov 20 , 2018 by Dilersamachar 10133

दिलेर समाचार, 18 नबंवर को देशभर में उत्तर प्रदेश टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट 2018 आयोजित किया गया था। इस साल UPTET एग्जाम में लगभग 17 लाख छात्र बैठे थे। एग्जाम की आंसर की आज 20 नवंबर को जारी होने की उम्मीद है। हालांकि हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की है। आंसर की को लेकर अगर कोई आपत्ति है तो उसे 23 नवंबर तक दर्ज करा सकेंगे।

UPTET 2018 एग्जाम की पहली शिफ्ट का एग्जाम सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक हुआ था। यह एग्जाम उन आवेदकों के लिए था जो उत्तर प्रदेश के मान्यता प्राप्त स्कूलों में पहली से पांचवी कक्षा तक पढ़ाना चाहते हैं। वहीं परीक्षा का दूसरा सैशन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक था। यह एग्जाम उनके लिए था जो छठी से आठवीं कक्षा तक पढ़ाना चाहते हैं। इस एग्जाम का आयोजन एग्जामिनेशन रेग्यूलेटरी अथॉरिटी (ERA) ने किया था।

ये भी पढ़े: CBI विवाद: आलोक वर्मा का जवाब लीक होने पर CJI नाराज

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED