Logo
April 18 2024 08:05 AM

अमेरिका ने ताइवान को सैन्य उपकरणों की संभावित बिक्री को मंजूरी दी

Posted at: Sep 25 , 2018 by Dilersamachar 9768

 दिलेर समाचार,अमेरिकी विदेश विभाग ताइवान को सैन्य उपकरण और कलपुर्जे बेचने के लिए तैयार है। सोमवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी  गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन से आयातित 200 अरब डॉलर मूल्य के वस्तुओं पर लगाया गया शुल्क भी सोमवार से प्रभावी हो रहा है।

विदेश विभाग ने एक बयान में कहा कि 33 करोड़ डॉलर के इस सौदे के तहत अमेरिका ताइवान को एफ-16 लड़ाकू विमान और सी-130 माल वाहक विमानों सहित अन्य विमानों के कलपुर्जे मुहैया कराएगा।इस सौदे पर सवाल उठाने के लिए अमेरिकी संसद के पास 30 दिन का वक्त है। लेकिन, इस पर सवाल उठने की संभावना बेहद कम है क्योंकि विदेश विभाग का कहना है कि ताइवान ‘‘क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता, सैन्य संतुलन और आर्थिक प्रगति के लिहाज से एक अहम ताकत है।’’।

ट्रंप ने नये सिरे से चीन से आयातित 200 अरब डॉलर मूल्य के वस्तुओं पर शुल्क लगाया है।इसके साथ ही चीन से अमेरिका में आयात होने वाले करीब आधे माल, 250 अरब डॉलर कीमत के सामान पर शुल्क लगने लगा है।

ये भी पढ़े: ममता ने बीएन दत्त के निधन पर शोक व्यक्त किया

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED