Logo
April 19 2024 11:44 PM

पत्नी के साथ इराक पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Posted at: Dec 27 , 2018 by Dilersamachar 10225

दिलेर समाचार, बगदाद। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पत्नी मेलानिया के साथ इराक में तैनात अमेरिका के सैनिकों को बधाई देने के लिए बुधवार रात अचानक पश्चिम एशियाई देश पहुंच गए। राष्ट्रपति के तौर पर यह ट्रंप की पहली इराक यात्रा है।ट्रंप ने अपने साथ यात्रा कर रहे पत्रकारों से कहा, 'मैं यहां मौजूद हमारे महान सैनिकों को नमन करना चाहता हूं।'

अपने चौंकाने वाले फैसलों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले ट्रंप ने सीरिया और अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने का आदेश देने के बाद ट्रंप ने अचानक बिना घोषणा के इराक पहुंचकर पूरी दुनिया हैरान कर दिया।

डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को सभी को चौंकाते हुए इराक में अमेरिकी बेस का जायजा लिया। राष्ट्रपति ट्रंप ने इराक में अमेरिकी सैनिकों के साथ क्रिसमस का जश्न मनाया। ट्रंप बिना किसी नियत कार्यक्रम के इराक पहुंचे थे। इराक और सीरिया में युद्ध अभियान में लगे अमेरिका के विशेष अभियान बलों के 100 सैनिकों के समूह को संबोधित किए जाने के बाद इराक की उनकी यात्रा के बारे में जानकारी सार्वजनिक की गई।

बता दें कि इराक भी सीरिया से सटा हुआ ही है, ऐसे में ट्रंप के दौरे ने कई नई अटकलों को जन्म दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दौरे के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान ट्रंप ने इराक से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने की योजना से इनकार किया।

ये भी पढ़े: 53 के हुए दबंग, इनके संग सलमान ने काटा B'day का पहला केक

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED