Logo
March 28 2024 08:23 PM

वेलकम टू द जंगल' दे रही 'टाइगर' को टक्कर, जोरदार कमाई

Posted at: Jan 2 , 2018 by Dilersamachar 9634

दिलेर समाचार, इस हफ्ते भारतीय टिकट खिड़की पर 'टाइगर जिंदा है' को सिर्फ एक फिल्म से टक्कर मिल रही है, वो भी विदेशी है। 'जुमांजी : वेलकम टू द जंगल' को भारतीय दर्शक खासा पसंद कर रहे हैं।

शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म को शानदार शुरुआत मिली और इसे 5.26 करोड़ रुपए मिले। शनिवार को यह कमाई और सुधरी, 6.69 करोड़ इस पर बरसे। संडे तो अद्भूुत ही रहा। छुट्टी के इस दिन इस फिल्म को देखने के लिए भीड़ लगी रही और 8.32 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ। सोमवार को इसे 6 करोड़ मिले। इन चार दिन की कमाई 21.84 करोड़ रुपए रही।

बता दें कि ओरिजनल 'जुमांजी' 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को जौ जॉन्सटन ने निर्देशित किया था। रॉबिन विलियम्स और बॉनी हंट ने इसमें काम किया था।

दो दशक बाद इस कहानी की वापसी हुई है। 'जुमांजी : वेलकम टू द जंगल' में बोर्ड गेम अब वीडियो गेम बन चुका है।

फिल्म की भारत में सफलता का अालम यह है कि एशिया में इससे अच्छी ओपनिंग इसे कहीं नहीं मिली है। लग रहा है कि यह फिल्म आने वाले हफ्ते भी सिनेमाघरों में इतनी ही दबंगता से जमी रहेगी।

दूसरी तरफ 'टाइगर जिंदा है' की कमाई दस दिन में ही 250 करोड़ रुपए के पार है। 'जुमांजी : वेलकम टू द जंगल' को खासी टक्कर मिल रही है, वरना इसकी कमाई और अधिक होती।

ये भी पढ़े: राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड के साथ किया ‘जुम्मा-चुम्मा’ पर डांस

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED